भीलवाड़ा शहर के एक पार्क में पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया,आसपास रहने वाली महिलाएं ओर पुरुष पार्क में पहुंचे और पेड़ काटने पर नाराजगी जताई। पेड़ काटने पर महिलाएं रोने लगी तो पूर्व पार्षद को हाथ जोड़कर माफी मांगनी पड़ी, महिलाओं को कहना था कि लंबे समय से पार्क में पेड़ लगे हुए हैं, जो काफी घने ओर हवादार हैं इन पेड़ों को बेवजह काटा जा रहा है। मामला शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र का है, यहां आर के कॉलोनी के एक पार्क में पेड़ों की छंगाई और कटाई को लेकर क्षेत्रवासियों ने विरोध किया, पार्क के आसपास में रहने वाली महिलाएं और कुछ लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने पेड़ों की कटाई का विरोध किया।लोगों का कहना था कि पेड़ लगाने ओर उसे बड़ा करने में काफी समय लगता है, सरकार वृक्षारोपण पर जोर दे रही है ओर हमारे पार्क के पेड़ बिना किसी कारण काटे जा रहे हैं।सूचना मिलने पर स्थानीय नि वर्तमान पार्षद ओम पाराशर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पेड़ों को काटा नहीं जा रहा है, उनकी छंगाई की जा रही है ।पेड़ काफी बड़े और ऊंचे हो चुके थे, इनके मकान पर गिरने का खतरा था, इन पेड़ों की आड़ में काफी असामाजिक तत्व बैठते हैं,इसके चलते मोहल्लेवासियों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता था।जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं,उनकी गाड़ियां इन पेड़ों की छाया में खड़ी रहती थी इसलिए विरोध किया जा रहा है। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में आपसी समझाइश ओर पेड़ों की कटाई रुकने के बाद मामला शांत हुआ।


