असम CM का सिंगापुर दौरा, रणनीतिक सहयोग पर बात हुई:हिमंता की 8 सेमीकंडक्टर कंपनियों के प्रमुखों से चर्चा, राज्य में आने का न्योता दिया

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा 10 फरवरी को सिंगापुर पहुंचे। यहां उनकी सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शणमुगर्तनम से रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई। हिमंता का चांगी एयरपोर्ट पर सिंगापुर में भारत के हाईकमिश्नर डॉ. शिल्पाक अंबुले ने वेलकम किया था। हिमंता और शणमुगर्तनम ने इंडो-सिंगापुर कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप की चर्चा हुई। असम सीएम ने बताया कि असम 2.0 के रोडमैप में सिंगापुर का अहम योगदान रहने वाला है। असम के मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन से भी मुलाकात की और भारत की ईस्ट एशिया पॉलिसी के तहत दोनों देशों के मजबूत संबंध पर जोर दिया। सेमीकंडक्टर कंपनियों को असम में न्योता
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने 8 सेमीकंडक्टर कंपनियों ASMPT, AEM, Besi, Temasek, Silicon Box, Nitto Denko Corp, Heller Industries और Meinhardt के प्रमुखों से बात की। हिमंता ने इन कंपनियों को राज्य की इलेक्ट्रॉनिक सिटी जागीरोड में संभावनाएं तलाशने और सेमीकंडक्टर का इकोसिस्टम तैयार करने के लिए न्योता दिया। भविष्य के शहरों और टाउनशिप पर भी चर्चा
हिमंता ने एक टाउनशिप के CEO लो चेर एक से असम में चल रहे प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा की। दोनों ने भविष्य में असम में विकसित होने वाले शहरों और इंडस्ट्रियल टाउनशिप पर भी बात की। हिमंता ITE एजुकेशन सर्विस के कैंपस भी गए। यहां CEO सुरेश नटराजन और टीम से टेक्निकल एजुकेशन को लेकर चर्चा की। हिमंता सिंगापुर के एयरोस्पेस, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग और इलेट्रॉनिक लेबोरेटरीज भी गए, जहां स्टूडेंट्स को खास स्किल्स सिखाई जाती हैं। हिमंता ने ITE से असम में वर्ल्ड स्किल सेंटर खोलने पर चर्चा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *