समीक्षा बैठक:मुहाना मंडी चौराहे तक एलिवेटेड बने तो 4 की बजाय 12 जगह जाम से मिलेगी राहत

सांगानेर थाने से चाैरड़िया पेट्राेल पंप तक 1.8 किमी प्रस्तावित एलिवेटेड काे मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक में मालपुरा गेट तक विस्तार करने की प्लानिंग की है, लेकिन हकीकत में जरूरत मालपुरा गेट से भी आगे डिग्गी मालपुरा रोड मुहाना मंडी चौराहे तक है। प्रस्तावित एलिवेटेड का विस्तार मालपुरा गेट से आगे सवाई माधाेपुर रेलवे लाइन हाेते हुए मुहाना मंडी चाैराहे तक 1.8 किमी बढ़ाया जाए ताे 6 की बजाय 12 स्थानाें पर बार-बार लगने वाले भारी जाम से निजात मिल सकती है। गाैरतलब है कि बजट में सांगानेर थाने से चाैरड़िया पेट्राेल पंप तक 170 कराेड़ की लागत से 1.8 किमी एलिवेटेड की घाेषणा हुई थी, लेकिन ट्रैफिक लाेड इस राेड से कनेक्ट हाेने वाली डिग्गी-मालपुरा राेड पर ज्यादा है। सांगानेर थाने से चाैरड़िया पेट्राेप तक 1.8 किमी दूरी में सांगा सेतु पुलिया, सलीम कागजी मार्ग, सांगानेर स्टेडियम मार्ग पर ही जाम रहता है। डिग्गी मालपुरा राेड पर मानसराेवर और सांगानेर थाने से तरफ से आने-जाने वाले वाहनाें का रिंग रोड और मेगा हाईवे से कनेक्ट होने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट होता है। डिग्गी मालपुरा राेड पर राेजाना औसत डेढ़ से दाे लाख वाहन निकलते हैं। चाैरड़िया पेट्राेल पंप की तरफ से मुहाना मंडी चाैराहे तक करीब 9 जगह ट्रैफिक जाम रहता है। इस रूट पर जाम के चलते 3 किमी रास्ते काे पार करने के लिए पीक आवर्स में 25-30 मिनट लगते हैं। जबकि रास्ता केवल 5 से 10 मिनट का है। एलिवेटेड काे सांगानेर थाने वाया चाैरड़िया पेट्राेल पम्प तिराहा से मालपुरा गेट, स.माधाेपुर रेलवे लाइन से हाेते हुए डिग्गी मालपुरा राेड पर मुहाना मंडी चाैराहे तक उतारने की जरूरत है। मेगा हाईवे और रिंग रोड को जोड़ने वाले 4.5 किमी लंबे मार्ग पर एलिवेटेड की जरूरत फागी-मालपुरा जाने वाले वाहन सीधे निकलेंगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *