IIFA में राकेश रोशन को मिलेगा आउट-स्टैंडिंग अचीवमेंट इन-इंडियन अवॉर्ड:डिजिटल अवॉर्ड को होस्ट करेंगे मिर्जापुर फेम विजय वर्मा के साथ अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना

जयपुर में 8 और 9 मार्च को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (IIFA) अवॉड्‌र्स होगा। जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में होने वाले अवॉर्ड समारोह 8 और 9 मार्च को होगा। इस अवॉर्ड के सिल्वर जुबली एडिशन में फिल्ममेकर राकेश रोशन को ‘आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा’ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस इवेंट के तहत पहले दिन ​​डिजिटल अवॉर्ड शो होगा। इसे मिर्जापुर फेम विजय वर्मा के साथ अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना होस्त करेंगेँ। दूसरे दिन 9 मार्च को होने वाले मुख्य अवॉर्ड समारोह में राकेश रोशन को सम्मानित किया जाएगा। राकेश रोशन ने कहा- मेरे लिए ये गर्व की बात है राकेश रोशन ने अपनी अनूठी कहानी कहने की शैली, प्रयोगधर्मी सोच और सिनेमा में इनोवेशन के जरिए बॉलीवुड को एक नई दिशा दी है। उनकी फिल्में ‘कहो ना… प्यार है’, ‘कोई मिल गया’, ‘क्रिश’ जैसी सुपरहिट फ्रेंचाइजी के जरिए भारतीय दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना चुकी हैं। राकेश रोशन ने कहा कि “IIFA के 25 वर्षों की इस शानदार यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद गर्व की बात है। यह मंच हमेशा से भारतीय सिनेमा की उत्कृष्टता और इसके विस्तार का जश्न मनाता आया है। ‘आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा’ अवॉर्ड पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। IIFA सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं बल्कि हमारे सिनेमा, हमारी कहानियों और हमारे जुनून का उत्सव है। भारतीय सिनेमा लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और IIFA इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आईफा के को-फाउंडर आंद्रे टिमिन्स ने कहा कि राकेश रोशन को ‘आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट इन इंडियन सिनेमा’ अवॉर्ड से सम्मानित करना हमारे लिए गर्व की बात है। उनकी अनूठी फिल्म मेकिंग शैली और इनोवेटिव सोच ने भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। डिजिटल अवॉर्ड से होस्टिंग डेब्यू करेंगे विजय वर्मा IIFA 2025 में इस बार एक नया और रोमांचक सेगमेंट आईफा डिजिटल अवॉर्ड के रूप में जोड़ा गया है। यह अवॉर्ड शो उन कलाकारों, कंटेंट क्रिएटर्स और डिजिटल इनोवेटर्स को समर्पित होगा, जिन्होंने OTT और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। डिजिटल अवॉर्ड्स की मेजबानी के लिए बॉलीवुड के टैलेंटेड अभिनेता विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी और अपार शक्ति खुराना को चुना गया है। इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए विजय वर्मा ने कहा कि डिजिटल अवॉर्ड्स में होस्टिंग डेब्यू करना मेरे लिए बेहद खास है। खासकर जब यह आयोजन मेरे अपने राज्य राजस्थान की खूबसूरत राजधानी जयपुर में हो रहा है। आईफा हमेशा से मेरे दिल के करीब रहा है और इस मंच से डिजिटल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बेहतरीन टैलेंट को सम्मानित करना वाकई शानदार अनुभव होगा। वहीं अपारशक्ति खुराना ने कहा कि “IIFA सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि एक भावना है जो दुनियाभर के सिनेप्रेमियों को जोड़ती है। डिजिटल और OTT प्लेटफॉर्म ने मनोरंजन की दुनिया को पूरी तरह बदल दिया है और आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स इस बदलाव को सेलिब्रेट करने का एक बेहतरीन मंच है। मैं इस यादगार शाम का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आईफा दुनिया का सबसे बड़ा भारतीय फिल्म और एंटरटेनमेंट अवॉर्ड्स मंच है और इसका हिस्सा बनना गर्व की बात है। डिजिटल कंटेंट के लिए यह नया अवॉर्ड समारोह आने वाले वर्षों में डिजिटल सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। बॉबी देओल बोले आईफा से जुड़ना गर्व की बात
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल भी इस आईफा समारोह में नजर आएंगे। उन्होंने इस ऐतिहासिक मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “IIFA सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा का वैश्विक उत्सव है। यह मंच मुझे हमेशा से खास रहा है और इसके 25 साल पूरे होने पर इसका हिस्सा बनना गर्व की बात है। मैं इस भव्य समारोह को जयपुर में अपने प्रशंसकों और इंडस्ट्री के साथियों के साथ मनाने के लिए उत्साहित हूं।” सिटिंग अरेंजमेंट और स्टैंड बनाए गए
इस इवेंट के लिएए दो हजार से 17500 रुपए तक के टिकट की प्राइस स्टेज के डिजाइन के अनुसार तय की गई है। इसमें अधिकांश में सिटिंग अरेंजमेंट और कुछ जगह सिर्फ स्टैंड बनाए गए हैं। डेढ़ लाख रुपए के टिकट में होटल द ललित जयपुर में ब्रेकफास्ट भी शामिल होगा। आईफा मर्चेंडाइज में एक टोट बैग और लान्यार्ड शामिल होगा। इसके 70 प्रतिशत से ज्यादा टिकट बुक हो चुके हैं। वहीं अन्य स्टैंड में आधे से ज्यादा सीट्स की बुकिंग हो चुकी है। कुछ बॉक्स शुरुआती दौर में ही सोल्ड हो चुके हैं। ये खबर भी पढ़ें…
जयपुर में आईफा अवॉड्‌र्स का 1.5 लाख रुपए तक टिकट:सेलिब्रिटी का पर्सनल मैसेज मिलेगा; 20 में से 4 कैटेगरी के सभी टिकट बिके, जानिए रेट जयपुर में 8 और 9 मार्च को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी (IIFA) अवॉड्‌र्स होगा। जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में होने वाले अवॉर्ड समारोह के टिकट की कीमत 2,000 से 1.5 लाख रुपए तक रखी गई है। (यहां पढ़ें पूरी खबर) राजस्थान के किले पर ‘पार्टनर’ ढूंढेंगी बॉलीवुड एक्ट्रेस:कोटा में टास्क पूरा करेंगे ‘पाताललोक’ के हाथीराम चौधरी, बीकानेर-भरतपुर में होंगे ‘स्त्री-2’ के एक्टर आईफा अवॉर्ड-2025 के लिए पूरा बॉलीवुड 8 और 9 मार्च को जयपुर में होगा। इंडियन फिल्म अकादमी (IIFA) अवॉड्‌र्स अपनी सिल्वर जुबली को खास बनाने के लिए पहली बार अनोखा ‘ट्रेजर हंट’ राजस्थान से करने जा रही है। इसके जरिए मशहूर बॉलीवुड सितारे 6 शहरों में घूमकर राजस्थान के पर्यटन को प्रमोट करेंगे।​​​​​​​ (यहां पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *