सोनहत | ब्लॉक सोनहत में पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले दिनों हुई बारिश के साथ ओला गिरने से तापमान में एक बार फिर गिरावट आई है। मौसम खुलने के साथ ही गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर पहुंच गया। इससे कड़ाके की ठंड फिर से बढ़ गई है। अमूमन फरवरी में तापमान बढ़ने लगता है, लेकिन पिछले मंगलवार को सोनहत सहित कई ग्रामों में हुई बे-मौसम बारिश और ओला वृष्टि से तापमान में 3 डिग्री की कमी आई है। इसका असर अगले 3 से 4 दिन तक रहेगा।


