भास्कर न्यूज। धौलपुर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान जिला सैनिक विश्राम गृह पर विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद की ओर से दीप प्रज्वलन करते हुए शहीद स्मारक पर ध्वजारोहण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। मुख्य अतिथि कैप्टन शिवराम सिंह, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी गम्भीर सिंह,सत्येन्द्र सिंह,अशोक सिंह, किसान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष नत्थी सिंह,किसान संघ के जिला मार्गदर्शक कायम सिंह व भारत विकास परिषद के प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी राजीव झा रहे। परिषद के प्रदेश सह संगठन सचिव प्रणव मुखर्जी ने 1971 भारत पाक युद्ध के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत ने 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को घुटनों के बल झुकने व आत्मसमर्पण करने को मजबूर किया। किसान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष नत्थी सिंह ने बताया कि सैनिक देश का गौरव हैं। नागरिकों का प्रयास होना चाहिए कि भारतीय सेना के गौरव को हमेशा याद रखें। कायम सिंह परमार ने कहा कि सैनिक भारतीय धारा को अक्षुण्य रखने में सबसे अग्रणी है। हमें इनका सम्मान करना चाहिए। परिषद के बाड़ी ईकाई के अध्यक्ष कैप्टन बनवारी सिंह,धौलपुर ईकाई अध्यक्ष सूबेदार मेजर रमेश सिंह परमार,कैप्टन अशोक सिंह परमार ने भी विचार व्यक्त किए। कवि राजवीर सिंह क्रांति, कवि सुरेन्द शर्मा ने आेज रस की कविताएं पढ़कर लोगों में देश के प्रति जोश भर दिया। शहर में बाइक रैली निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान वीरांगनाओं, युद्ध वीरों व अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर रनवीर सिंह, सूबेदार जगदीश जगरिया , सूबेदार कैलाश चन्द्र शर्मा, सूबेदार राजेंद्र सिंह, सज्जन शर्मा,राहुल सैन, सुरेन्द्र शर्मा, कालीचरण बघेला, अजमेर सिंह, सूरज पाल, राजेश्वर सिंह,रामबीर सिंह,गोविंद शर्मा,रविन्द्र शर्मा,लक्ष्मी चंद, सुरेश सिकरवार,शिवदत्त,सुबे दार मेजर यशपाल सिंह, सुल्तान सिंह,मजबूर सिंह, रामवतार, पंकज कुमार, रामकिशन, राजेंश शर्मा, अजमेर सिंह, बनवारी सिंह, केदारनाथ गौड़, सूबेदार मेजर केदार बघेला,जोगेन्द्र सिंह,हरिओम सिंह,ऋषिकेश त्यागी,नरेंद्र सिंह,राजकिशोर, आदि मौजूद रहे।


