टेहरका में संत रविदास जयंती मनाई:डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमे श्रद्धालु, निकली शोभायात्रा

निवाड़ी जिले के टेहरका में बुधवार को संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति गीतों में झूमते नजर आए। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। नगर वासियों ने अपने घरों के बाहर दीप जलाकर संत रविदास की आरती उतारी और भजन-कीर्तन किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग में प्रसाद और शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई थी। स्थानीय श्रद्धालुओं के अनुसार, हर वर्ष की तुलना में इस बार की शोभायात्रा अधिक भव्य रही। समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संत रविदास के प्रेम, एकता और भाईचारे के संदेश को आगे बढ़ाया। श्रद्धालुओं ने संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समरसता बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे नगर में भक्ति और हर्षोल्लास का माहौल छाया रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *