जमशेदपुर में 1500 ट्रेलर चालकों की भूख हड़ताल:वेतन वृद्धि समेत कई मांगें, टाटा स्टील समेत कई कंपनियों का उत्पादन प्रभावित

जमशेदपुर में ट्रेलर चालकों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल से औद्योगिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के बैनर तले यूनियन अध्यक्ष जय किशोर सिंह के नेतृत्व में करीब 1,500 ट्रेलर चालक 12 फरवरी से हड़ताल पर हैं। चालकों की प्रमुख मांगों में केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का भुगतान, मेडिक्लेम सुविधा, अवकाश और वाहन मालिकों के लिए 35 प्रतिशत दर वृद्धि शामिल है। इस हड़ताल का सीधा असर टाटा स्टील, सीआरएम बारा, टीएसडीपीएल और टाटा टिनप्लेट जैसी प्रमुख औद्योगिक इकाइयों के उत्पादन पर पड़ रहा है। यूनियन अध्यक्ष जय किशोर सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन चालकों के मौलिक अधिकारों से जुड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार मांगों की पूर्ति होने पर ही हड़ताल समाप्त की जाएगी। हड़ताल के कारण क्षेत्र की औद्योगिक गतिविधियां बाधित हो रही हैं और आने वाले दिनों में इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *