कोडरमा में नदी किनारे मिली सिर कटी लाश:सड़ी-गली हालत में बालू में दबा था शव, अब तक नहीं पहचान

झारखंड के कोडरमा जिले में एक सिर कटी लाश बरामद की गई। शव मरकच्चो थाना क्षेत्र के दक्षिणी पंचायत के भगवतीडीह में स्थित जमुनिया गढ़ा के पास पंचखेरो नदी के किनारे बालू में दबा था। लाश पूरी तरह से सड़ी-गली अवस्था में मिली है। घटना का खुलासा तब हुआ जब दोपहर के समय कुछ ग्रामीण उस इलाके में घूमने निकले थे। उन्होंने बालू में दबा शव देखा और तुरंत मरकच्चो थाना प्रभारी सौरव शर्मा को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। थाना प्रभारी सौरव कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद मांगी गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *