कोटपूतली के पाना देवी कॉलेज में NSS शिविर शुरू:छात्राओं को राष्ट्र सेवा और सशक्तिकरण का संदेश दिया, आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया

कोटपूतली। पाना देवी राजकीय कन्या महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन हुआ। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संयोजक प्रो. अशोक सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि थे, जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आर.पी. गुर्जर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डॉ. जे. आर. गुर्जर ने कार्यक्रम का संयोजन किया। छात्राओं को सशक्त बनने, राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया मुख्य अतिथि एडीएम ओमप्रकाश सहारण ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए सशक्त बनने और राष्ट्र सेवा के योग्य नागरिक बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के बहुआयामी व्यक्तित्व विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्वपूर्ण भूमिका है। सहारण ने विद्यार्थी जीवन में फोकस, सतत अभ्यास, तकनीकी दक्षता और कौशल विकास को सफलता का आधार बताया। विशिष्ट अतिथि प्रो. अशोक सिंह चौहान ने छात्राओं को सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और विपरीत परिस्थितियों में समन्वय कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग पर बल देते हुए लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। प्राचार्य प्रो. आर.पी. गुर्जर ने कहा- सशक्त युवतियां सशक्त भारत और सशक्त समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना जैसी गतिविधियां छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करती हैं। छात्राओं से आत्मनिर्भर बनने का आह्वान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी और महाविद्यालय के संयोजक डॉ. जे. आर. गुर्जर ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय शिविर के दौरान छात्रांए महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गए तीन ग्रामों में स्वच्छता, जागरूकता, स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियां संचालित करेंगी। महिला नीति की संयोजक प्रो. कमलेश यादव ने राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रो. यामिनी यादव, डॉ. प्रिया खंगरावत, प्रो. भावना चौधरी, प्रो. बिशंबर दयाल, प्रो. विमल यादव, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. प्रतिभा पोसवाल, प्रो. चंद्रप्रभा, ओमप्रकाश कपूरिया सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *