डिंडौरी के गौरा कन्हरी में जनजातीय सम्मेलन:पद्मश्री धुर्वे बोले- आदिवासी धर्म परिवर्तन न करें

डिंडौरी में शनिवार को समनापुर थाना क्षेत्र के गौरा कन्हरी गांव में एक जनजातीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बढ़ते धर्म परिवर्तन के मामलों पर चिंता व्यक्त की गई। पद्म श्री से सम्मानित अर्जुन सिंह धुर्वे ने आदिवासी समाज के लोगों से दूसरे धर्म न अपनाने की अपील की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए धुर्वे ने कहा कि आदिवासी सनातनी हैं। उन्होंने बताया कि पहले उनके क्षेत्र में कोई ईसाई धर्म नहीं अपनाता था, लेकिन वर्तमान में लोग तेजी से ईसाई धर्म अपना रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में बजाग थाने में शिकायत भी की गई थी, जिसके बाद पुलिस जांच के लिए आई, लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ। कर्मा नृत्य और गीत के करेंगे जागरूक धुर्वे ने आदिवासियों से अपना धर्म छोड़कर दूसरे धर्म में न जाने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोग नहीं मानेंगे, तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा। उन्होंने कर्मा नृत्य और गीत के माध्यम से भी लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *