प्रतापगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत अरनोद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चप्पलों में छिपाकर ले जाई जा रही 115 ग्राम ब्राउनशुगर और 116 ग्राम केमिकल पाउडर जब्त किया है। नाकाबंदी देख घबराए तस्कर इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अरनोद थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। अरनोद थानाधिकारी ने बताया – अरनोद थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी नौगाया के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान नौगावां की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखी, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। नाकाबंदी देखकर मोटरसाइकिल सवार ने अचानक स्पीड कम की और वाहन को वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। चप्पल में गोंद लगा होने से हुआ शक संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। दोनो की पहचान संजर खान उर्फ संजु (30), निवासी देवल्दी और गजराज (45), निवासी पडुनी, थाना अरनोद के रूप में हुई। तलाशी के दौरान गजराज के पैरों में पहनी चप्पलों पर पुलिस को संदेह हुआ, क्योंकि वे फेविक्विक से चिपकाई गई थीं। चप्पल को काटकर देखने पर उसमें ब्राउनशुगर और केमिकल पाउडर मिला। तौल करने पर केमिकल पाउडर का वजन 116 ग्राम और ब्राउनशुगर का वजन 115 ग्राम पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही दोनों मादक पदार्थों और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। इस संबंध में अरनोद थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।


