जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट 10 फरवरी से 3 ट्रिप आंशिक रद्द:भीलड़ी तक ही चलेगी, गांधीधाम-भुज रेलखंड पर मेंटेनेंस कार्य का असर

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेल मंडल ने तकनीकी कार्य के चलते जोधपुर-गांधीधाम-जोधपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस को आंशिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। गांधीधाम-भुज रेलखंड पर गांधीधाम ब्लॉक केबिन और आदिपुर स्टेशनों के बीच होने वाले जरूरी मेंटेनेंस कार्य की वजह से यह ट्रेन आगामी 10 फरवरी से तीन ट्रिप के लिए अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं जा पाएगी। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 22483, भगत की कोठी-गांधीधाम एक्सप्रेस, आगामी 10 से 12 फरवरी तक भगत की कोठी से रवाना तो होगी, लेकिन यह केवल भीलड़ी स्टेशन तक ही संचालित की जाएगी। इस दौरान यह ट्रेन भीलड़ी से गांधीधाम स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गांधीधाम और भीलड़ी स्टेशनों के मध्य पूरी तरह से रद्द रहेगी ट्रेन वापसी मार्ग में भी इसी तरह का बदलाव किया गया है। ट्रेन संख्या 22484, गांधीधाम-भगत की कोठी एक्सप्रेस, 11 से 13 फरवरी तक गांधीधाम के स्थान पर भीलड़ी स्टेशन से ही प्रस्थान करेगी। रेल प्रशासन के अनुसार, यह ट्रेन गांधीधाम और भीलड़ी स्टेशनों के मध्य पूरी तरह से रद्द रहेगी। रेल सेवाओं की वर्तमान स्थिति की जांच अवश्य कर लें यात्री रेल प्रशासन ने इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेल सेवाओं की वर्तमान स्थिति की जांच अवश्य कर लें। गांधीधाम जाने वाले यात्रियों को अब भीलड़ी से आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था देखनी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *