कोटा में बुजुर्ग ने सुसाइड किया:बेटा घर पहुंचा, पंखे से लटके मिले, पति पत्नी के बीच विवाद बताया

कोटा के महावीर नगर थाना इलाके में एक बुजुर्ग द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग जगन्नाथ सेन (71) महावीर नगर सेकंड इलाके में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कुछ दिन पहले जगन्नाथ का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी 6-7 दिन से घर पर नहीं थी। आज सुबह बेटा घर आया तो घटना का पता लगा। पुलिस ने 5 बजे करीब पोस्टमार्टम बाद के शव को परिजनों को सौंप दिया। सुसाइड के कारणों को लेकर परिजनों ने बातचीत से इनकार कर दिया। परिजनों नेत्रदान करवाया। महावीर नगर थाना ASI प्रमोद कुमार ने बताया दोपहर 1करीब हॉस्पिटल से सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर जाकर परिजनों से पूछताछ की। बड़े बेटे दिनेश ने बताया सुबह 11 बजे वो पिता के घर गया था। आवाज लगाने पर पिता ने गेट नहीं खोला। जंगले में झांक कर देखा तो पिता पंखे से लटके हुए थे। गेट खोलकर उन्हें नीचे उतारा और इलाज के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित किया ।
शुरुआती जांच में सामने आया पति-पत्नी दोनों साथ रहते थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। जिसका परिवाद भी थाने में दिया। पत्नी 6 7 दिन से घर पर नहीं थी। परिजनों ने किसी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया है। मामले में मर्ग दर्ज की है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *