इंदौर में अर्धनग्न और घायल अवस्था में मिली महिला:शरीर पर चोट के निशान, अस्पताल में भर्ती; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला अर्धनग्न और घायल अवस्था में मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। डीसीपी कुमार प्रतीक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुगनी देवी ग्राउंड पर एक महिला घायल हालत में पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को एफआरवी के माध्यम से एमवाय अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह जानकारी भी सामने आई है कि महिला का उठना-बैठना नशेड़ी लोगों के साथ रहा है और पूर्व में उनके साथ अपराध भी किए गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
महिला 30 साल की है और तीन बच्चों की मां है। ग्राउंड में ही महिला घायल अवस्था में थी, वह अर्धनग्न हालत में थी। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं संभावना है कि महिला के साथ कुछ गलत हुआ है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल कोई परिवार का व्यक्ति सामने नहीं आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *