रणथम्भौर से वन्यजीव प्रेमियों के लिए आई खुशखबरी:बाघिन RBT-103 ने दो शावकों को दिया जन्म, वन मंत्री ने किया ट्वीट

रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों खुशखबरी आई है। यहां रणथम्भौर की कुंडेरा रेंज फिर से किलकारी गूंजी है। जिसके बाद रणथम्भौर में बाघ, बाघिन और शावकों की संख्या 77 हो गई है। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रथम के DFO रामानंद भाकर ने बताया कि टाइगर रिज़र्व की रेंज कुण्डेरा में मादा बाघिन (RBT-103) ने 2 शावकों को जन्म दिया है। बाघिन अपने दोनों शावकों के साथ कुंडेरा रेंज कैमरा ट्रैप में कैद हुई है। बाघिन के शावकों की उम्र लगभग 3-5 माह है। बाघिन RBT-103 ने पहली बार शावकों को जन्म दिया है। फिलहाल वन विभाग की ओर से शावकों की कैमरा ट्रैप से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। बाघिन टी-41 की बेटी है बाघिन RBT-103 DFO भाकर ने बताया कि बाघिन‌ RBT-103 बाघिन टी-41 की बेटी है। जिसकी उम्र करीब साढ़े आठ साल है। फिलहाल बाघिन की टेरेटरी रणथम्भौर टाइगर रिजर्व की कुंडेरा में है। जहां बाघिन व उसके दोनों शावकों की फोटो कैमरा ट्रैप में कैद हुई है। वन मंत्री संजय शर्मा ने सोशल साइट X पर किया ट्वीट राजस्थान के वन‌ मंत्री संजय शर्मा बाघिन बाघिन‌ RBT-103 के शावकों को जन्म की खुशखबरी को सोशल साइट X पर ट्वीट किया है। उन्होंने सोशल साइट X पर लिखा… रणथम्भौर से आई खुशखबरी… रणथम्भौर टाइगर रिज़र्व की रेंज कुण्डेरा में मादा बाघ (RBT-103) दो बाघों के साथ कैमरा ट्रैप हुई है, जिससे 2 शावकों की जन्म की पुष्टि हुई है। शावक की उम्र लगभग 3-5 माह है, मादा बाघ RBT-103 ने प्रथम बार शावकों को जन्म दिया है। शावकों की कैमरा ट्रैप द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ #RanthamboreTigerReserve #RBT103

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *