मर्डर केस में फरार 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार:दोनों पर 5-5 हजार का रखा था इनाम; खेत में बकरी घुसने के विवाद में कर दी हत्या

पीपलू थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम रखा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना अधिकारी उदयवीर सिंह ने बताया कि ये दोनों महिलाएं हत्या के आरोप में करीब पौने दो साल से फरार चल रही थी। दोनों को इनके गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार की गई महिलाओं में कल्ली देवी पत्नी पोलूराम मीणा निवासी कुरेड़ी और छोटी देवी उर्फ काली देवी उर्फ धापू मीणा पत्नी पप्पू मीणा निवासी मीणा की ढाणी कुरेड़ी शामिल हैं। थाना अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया। जिन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया है। यह था मामला 7 अप्रेल 2023 को पिंटू पुत्र रामलाल मीणा, निवासी मीणा की ढाणी, कुरेड़ी ने पीपलू थाने में अपने पिता रामलाल मीणा की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता रामलाल मीणा, मां भगवती, भाई दिनेश, लोकेश, हेमराज, भरतलाल घर पर थे। पीड़ित का भाई लालूराम बकरियां चराने गया था। बकरियां पोलू राम मीणा पुत्र किशना मीणा के खाली खेत में चली गई थी। इसको लेकर पोलूराम ने पीड़ित के भाई लालूराम के साथ मारपीट कर दी। पोलूराम मीणा मारपीट कर पीड़ित के घर के सामने से दोपहर 1 बजे जा रहा था। उसे पीड़ित के पिता रामलाल मीणा ने उलाहना दिया तो उसने पीड़ित के पिता रामलाल की गिरेबान पकड़ ली और मारपीट करने की धमकी देकर चला गया। थोड़ी देर बाद पोलूराम, सियाराम, कल्ली देवी, सुमन, पप्पू, शंकरलाल, धापू, दामोदर, रामबाबू, रामधन, प्रमोद, महावीर रामा पीड़ित के घर के सामने आ गए और उसके के पिता रामलाल मीणा पर लकड़ी और कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस् ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस केस में कुल सात आरोपी थे। आज 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है, अब एक नाबालिग लड़की फरार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *