अजमेर नगर निगम की ओर से पड़ाव में सब्जी फल ठेला हटाने को लेकर हंगामा हो गया। ठेला संचालकों ने ठेलों को पलटकर नुकसान करने व ठेला जब्त करने के आरोप लगाए। बाद में ठेला चालकों ने विरोध भी जताया। उनका आरोप था कि अचानक नगर निगम दल ने कार्रवाई कर उनको नुकसान पहुंचाया। नगर निगम की ओर से पड़ाव क्षेत्र में यातायात में बाधा बने ठेला चालकों को हटाने की कार्रवाई की गई। पुलिस जाब्ते साथ टीम पहुंची और ठेलों को हटाया और कईं ठेले जब्त भी किए। ठेला संचालक अर्जुन मेहरा ने बताया-नगर निगम वाले आधे घंटे पहले ठेला हटाने के लिए बोल कर गए और बाद में आकर अचानक ठेले बिखेर दिए। पलट कर ठेले जब्त कर ले गए। नालों पर दुकानें बनी है, अवैध निर्माण हो रहे है। उन पर कोई कार्रवाई नहीं और गरीबों को परेशान कर रहे हैं। कमला देवी ने बताया-हमारे ठेले पलट दिए। नुकसान कर दिया। गल्ले में पैसे भी थे। बाद में ठेले भी ले गए। छोटी देवी ने कहा कि अचानक इस तरह से कार्रवाई करना गलत है।


