बठिंडा में 1500 किसानों पर केस दर्ज:पुलिस से झड़प के बाद कार्रवाई, साथियों की रिहाई की मांग को लेकर किया था प्रदर्शन

बठिंडा जिले में किसानों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में विभिन्न थानों में 1500 से अधिक अज्ञात किसानों के खिलाफ पांच मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, बठिंडा के डीएसपी गुरप्रीत सिंह को घेर कर बैठा लेने का भी एक मामला दर्ज किया गया है। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। किसानों की पहचान की जा रही है और जल्द ही चालान पेश किया जाएगा। बता दे कि यह घटना मंगलवार की है, जब भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने बठिंडा के डीसी कार्यालय का घेराव करने के लिए पूरे राज्य से किसानों को इकट्ठा किया था। किसान दो किसानों की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्हें पहले एक भूमि विवाद के दौरान हुई झड़प के बाद गिरफ्तार किया गया था। डीसी कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे किसान एसपी सिटी नरिंदर सिंह के अनुसार, गांव जियूंद में कोर्ट के आदेश पर जमीन को कब्जे से मुक्त कराने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। उस दौरान किसानों ने हंगामा किया और मारपीट भी हुई, जिसके बाद कुछ किसानों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया था। मंगलवार को डीसी कार्यालय का घेराव करने के कार्यक्रम के चलते पुलिस ने विभिन्न हाईवे पर नाकाबंदी कर किसानों को रोकने का प्रयास किया। किसानों ने कई स्थानों पर पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए हालांकि, किसानों ने कई स्थानों पर पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए। इसी दौरान डीएसपी गुरप्रीत सिंह को किसानों ने घेरकर बैठा लिया । पुलिस ने सदर बठिंडा, रामपुरा और कैंट पुलिस थानों में मामले दर्ज किए हैं। 1500 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *