फलोदी पुलिस ने 50 ग्राम MDMA, एक ग्राम स्मैक पकड़ी:एक आरोपी को किया गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस

फलोदी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत फलोदी में 50.44 ग्राम एमडीएमए और 1.07 ग्राम स्मैक जब्त की गई है। पुलिस ने इस मामले में मजीद खोखर नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मकान से बरामद किए मादक पदार्थ
यह संयुक्त कार्रवाई जिला स्पेशल टीम फलोदी और पुलिस थाना फलोदी द्वारा की गई। टीम ने फलोदी कस्बे में मलार रोड स्थित कमला भवन के सामने आरोपी मजीद खोखर (28) के आवासीय मकान से ये मादक पदार्थ बरामद किए। सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार मजीद खोखर को यह अवैध मादक पदार्थ राजा खोखर ने सप्लाई किया था। पुलिस अब मादक पदार्थ सप्लायर राजा खोखर की तलाश कर रही है। 8 लाख रुपए कीमत आंकी
जब्त किए गए मादक पदार्थ की बाजार कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच और पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *