सीएसटी ने घी के गोदाम पर मारा छापा:सात हजार लीटर से ज्यादा नकली घी बरामद, कई ब्रांड के डिब्बे मिले

कमिश्नर स्पेशल टीम (सीएसटी) ने शनिवार को आंगणवा नंदपुरी योजना सोसायटी में संचालित हर्षित एंटरप्राइजेज फर्म पर दबिश देकर साढ़े 7 हजार लीटर नकली घी के कारोबार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने यहां बने गोदाम में पॉम ऑयल के अलावा घी के अलग-अलग भरे टीन व कई नामी कंपनियों के छपे वेपर बरामद किए। सूचना मिलने पर मेडिकल व रसद विभाग की टीम व फूड इंस्पेक्टर ने पहुंचकर अलग-अलग ब्रांड वाले घी के सैंपल जुटाए। मंडोर थाना पुलिस ने मौके से फर्म संचालक नवीन कुमार को डिटेन किया। फिलहाल पुलिस इस घी की कहां-कहां व कितने समय से सप्लाई की जा रही थी, इसकी छानबीन करने में जुटी है। साढे़ 7 हजार लीटर नकली घी बरामद
सीएसटी प्रभारी व सब-इंस्पेक्टर मेहराज तंवर ने बताया कि मंडोर थाने के आंगणवा नंंदपुरी योजना में चल रही फैक्ट्री में 350 टीन अलग-अलग ब्रांड के घी, 150 टीन मिक्स पॉम ऑयल सहित करीब साढे़ 7 हजार लीटर नकली घी बरामद किया गया। परिसर में अलग-अलग जगह पर सागर सरस, जय श्री कृष्णा, सुमन गोल्ड,रिफाइंड पाम ऑयल,प्यूर अमुल्या,डेयरी ट्रीट,दीप कृष्णा,व विभिन्न प्रकार के नामी कंपनियां के मिलते जुलते नाम के करीब 800 खाली व नामी कंपनियां के वेपर लगे डिब्बे सहित बड़ा घी का टेंक व एक छोटा टेंक मिले हैं । स्वास्थ्य विभाग ने लिए सैंपल इसके साथ ही घी गर्म करने के छःह गैस चुल्हे व छह गैस की टंकियां प्लास्टिक डिब्बे, ढक्कन, स्टीकर, माप-तोल कांटा सहित करीब दस लाख रूपए कीमत की सामग्री मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल, रसद विभाग टीम व फूड इंस्पेक्टर को भी मौके पर बुलाया गया। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि घी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। मंडोर पुलिस ने बताया कि बालेसर दुर्गावता हाल भदवासिया 80 फीट रोड निवासी नवीन कुमार (38) पुत्र महावीर चंद को मौके पर ही डिटेन कर लिया गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *