10 हजार का इनामी आरोपी ‘मास्टर साहब’ गिरफ्तार:मऊगंज में खेत जोतने को लेकर विवाद में किया था मर्डर

मऊगंज में 30 सितंबर 2025 को हुई हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 10 हजार रुपए के इनामी मुख्य आरोपी शिरवेन्द्र पाठक उर्फ शिवेन्द्र पाठक को हनुमना पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। खेत जोतने को लेकर विवाद में की हत्या घटना थाना हनुमना क्षेत्र में खेत जोतने को लेकर विवाद के दौरान हुई। फरियादी सोहनलाल कुशवाहा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पिता छोटेलाल कुशवाहा और भाई के साथ आरोपी चिंतामणि पाठक सहित अन्य ने लाठी, डंडे और टांगी से मारपीट की। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल छोटेलाल कुशवाहा को रीवा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। साइबर सेल की मदद से पकड़ाया आरोपी पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, एसडीओपी सची पाठक और थाना प्रभारी अनिल काकड़े के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में आरोपी को पकड़ा गया। मामले के अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। इस कार्रवाई में थाना हनुमना पुलिस स्टाफ और साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है और मामले की जांच अब भी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *