आदतन चाकूबाज हरा सोनू गिरफ्तार:दोस्त के मजाक करने पर मारा था चाकू, वारदात के बाद फरारी में मदद करने वाले तीन सहयोगी भी हिरासत में

रायपुर के कोतवाली थानाक्षेत्र के फव्हारा चौक में दोस्त के मजाक करने पर उसे चाकू मारने वाले आदतन चाकूबाज हरा सोनू उर्फ मोहम्मद आदिल रजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के वारदात करने के बाद उसके फरार होने में मदद करने वाले तीन सहयोगी भी पुलिस ने पकड़े है। सहयोगियों का नाम पुलिस द्वारा बैजनाथ पारा निवासी मोहम्मद अदनान (22),उबैद रजा उर्फ इल्ला (19) और चंदनडीह निवासी सागर नगरारे (39) बताया जा रहा है। आरोपियों पर आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला फव्हारा चौक बैरनबाजार निवासी इनायत ने कोतवाली पुलिस से आरोपी की शिकायत की थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया, कि शुक्रवार की शाम को मामूली मजाक और आपसी छींटाकशी से नाराज होकर सार्वजनिक स्थान पर बटन चाकू से हरा सोनू उर्फ मोहम्मद आदिल रजा ने चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके 12 घंटे के अंदर आरोपी और उसके साथियों को पकड़ा है। एसीसीयू–कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने बताया, कि चाकूबाजी की घटना के बाद थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने सूचना तंत्र और मुखबिरों को सक्रिय करके आरोपियों को पकड़ा। जांच के दौरान आरोपी के दूसरे राज्य में फरार होने की तैयारी करने की जानकारी मिली थी। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करके आरोपी को दबोचा गया। आरोपी पूर्व में भी चाकूबाजी घटना को अंजाम दे चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *