जय अंबे इमरजेंसी सर्विस के दफ्तर में IT की रेड:छत्तीसगढ़ में 108 एंबुलेंस की सेवा संचालन करती है कंपनी,MP में भी चल रही कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में 108 एम्बुलेंस सर्विस देने वाली जय अंबे इमरजेंसी सर्विस कंपनी के दफ्तर में आईटी की टीम ने छापेमारी की है। ग्लोबल टावर अवंति विहार स्थित ऑफिस में 8 से 10 अधिकारी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जय अंबे इमरजेंसी सर्विस के संचालक धर्मेंद्र सिंह और उनके करीबियों के ठिकानों पर आईटी ने दबिश दी है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश में भी चल रही है। बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका है। जमीन खरीदी-बिक्री में गड़बड़ी, टैक्स चोरी की गड़बड़ी की शिकायत बताया जा रहा है कि, कंपनी के संचालक ने बड़े पैमाने पर जमीन की खरीदी-बिक्री की है। इसके साथ ही टैक्स चोरी में भी बड़ी गड़बड़ी की शिकायत मिली है। जिसके बाद आईटी की टीम जांच करने पहुंची है। ऑफिस में रखे सभी रिकार्ड को खंगाले जा रहे हैं। खबर अपडेट हो रही है… ……………………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर में IT रेड: सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप के कमीशन एजेंट्स के घर-दफ्तर में कार्रवाई; 100 से अधिक अफसर कर रहे जांच छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने छापा मारा है। आयकर विभागों की टीमों ने रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग-भिलाई के कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है। रायपुर में सत्यम बालाजी राइस मिल ग्रुप से जुड़े कई कमीशन एजेंट्स के दफ्तर और घर पर रेड पड़ी है। आज (बुधवार) सुबह छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के नंबर प्लेट वाली वाइट और सिल्वर गाड़ियों से अधिकारी पहुंचे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *