बिलासपुर में रेलवे इंजीनियर से 31 लाख की ठगी:शेयर मार्केट में मुनाफे के लालच में फंसे;CSP बोले- निवेश से पहले जानकारों से सलाह ले

बिलासपुर में रेलवे इंजीनियर के साथ 31 लाख रुपए की ठगी हुई है। शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर युवती ने धोखाधड़ी की है। शिकायत के बाद पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जालसाजों की तलाश शुरू कर दी है। रेलवे कालोनी में रहने वाले अनिल एक्का सहायक कार्यपालन अभियंता हैं। युवती ने उन्हें ज्यादा मुनाफे को लालच देकर जाल में फसाया। सीएसपी अक्षय प्रमोद सबद्रा ने शेयर मार्केट में निवेश से पहले जानकार लोगों से सलाह लेने की बात कही है। ये है पूरा मामला अनिल एक्का के मोबाइल पर व्हॉटसप पर मैसेज आया। मैसेज करने वाली युवती ने उनसे शेयर मार्केट के संबंध में बात की। इंजीनियर ने इसमें रुचि दिखाई तो युवती ने ज्यादा मुनाफे का लालच देकर एक फॉर्म भरवाया। साथ ही लिंक भेजकर एक एप डाउनलोड कराया। युवती ने ज्यादा मुनाफे का लालच देकर उनसे कई बार पैसे जमा कराया। एप में उन्हें करीब 83 लाख रुपए का मुनाफा दिख रहा था। बाद में एप बंद हो गया। रुपयों को वापस करने के लिए इंजीनियर से 20 लाख रुपए मांगे गए। इसके लिए इंजीनियर ने बैंक से लोन और दोस्तों से उधार लेकर रुपए जमा कराए। जालसाजों के बताए खाते में करीब 31 लाख रुपए जमा कराने के बाद इंजीनियर को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। तब उन्होंने रेंज साइबर थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की है। इंजीनियर की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फर्जी एप में दिखाई दे रहा था मुनाफा इंजीनियर ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें पहले ज्यादा मुनाफे का लालच देकर निवेश करने कहा गया। इसके लिए उन्हें एक एप डाउनलोड कराया गया था। इस एप में उनके रुपए और मुनाफे की रकम दिखाई देती थी। करीब तीन महीने में ही उन्हें डबल मुनाफा दिखाई दे रहा था। लालच में आकर उन्होंने पैसा जमा किया। इसी बीच एप बंद हो गया। इसके बाद उन्हें पैसे वापस करने के लिए और रुपए जमा करने के लिए दबाव बनाया गया। दबाव और लालच में आकर उन्होंने पैसे जमा कराए। बाद में उन्हें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। ज्यादा मुनाफे के लालच में आकर फंस रहे लोग शेयर मार्केट में ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में लोग फंस रहे हैं। इसमें कई लोग पढ़े लिखे होने के साथ ही बड़े पदों पर भी हैं। इससे पहले एमबीए की छात्रा और एक अधिकारी भी जालसाजों के झांसे में आ चुके हैं। जानकार लोगों से ले सलाह सीएसपी अक्षय प्रमोद सबद्रा ने बताया कि शेयर मार्केट में निवेश से पहले जानकार लोगों से सलाह लेनी चाहिए। साथ ही ज्यादा मुनाफा देने वाली अनजान कंपनी में निवेश करने से बचना चाहिए। इसके अलावा सेबी से पंजीकृत संस्था के माध्यम से ही निवेश करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *