कोंडागांव में चिकन-मटन खाने के बाद 15 लोग बीमार:छठी समारोह का खाना खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, 1 की हालत नाजुक

कोंडागांव जिले में फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है। ग्राम हंगवा में मंगलवार को ग्रामीण तुलाराम कोर्राम ने अपनी बेटी का छठी समारोह रखा था, जहां चिकन-मटन खाने के बाद 15 लोग बीमार पड़ गए। छठी समारोह के अगले दिन पीड़ितों को पेट दर्द और दस्त की शिकायत होने लगी। पहले 10 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसके बाद 5 और लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भी अस्पताल लाया गया। भर्ती मरीजों में से एक ग्रामीण अंतूराम की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें ब्लड चढ़ाया जा रहा है। मरीजों का इलाज जारी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. सी.के. ठाकुर के मुताबिक, सभी मरीजों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि किसी मरीज की हालत अधिक बिगड़ती है, तो उन्हें जगदलपुर या रायपुर रेफर किया जा सकता है। जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे अस्पताल भर्ती मरीजों में सविता, तुमेश्वरी मांडवी, दीपिका, पंचू, अनिल कुमार, सविता मांडवी, अन्तु कोर्राम, राजनयी, सारिका कोर्राम, हर्षिता कोर्राम, सुमति कोर्राम, पूजा कोर्राम, असमन कोर्राम, सोनई कोर्राम और असिका कोर्राम शामिल हैं। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *