घर में विवाद के बाद किशोरी ने की खुदकुशी:रेलवे पटरी के पास झाड़ियों में फंदे पर लटकती मिली लाश

भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुडको रेलवे पटरी के पास झाड़ियों में फंदे पर लटकती एक किशोरी की लाश मिली। युवती ने यह प्राणघातक कदम घर में मामूली विवाद के बाद उठाया। भिलाई नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। भिलाई नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें बुधवार दोपहर सूचना मिली की हुडको क्षेत्र में रेल पटरी के पास स्थित झाडियों में एक किशोरी ने फांसी लगा ली है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पूछताछ में उसकी पहचान रायपुर नाका उड़िया बस्ती निवासी सुशीला पटनायाक के रूप में हुई। लोगों ने पुलिस को बताया कि वो लोग दोपहर में रेलवे पटरी की तरफ गए थे। वहां उन्हें झाड़ी की डाल के सहारे एक यवती का शव लटकता दिखा। वो घबरा गए और आसपास के लोगों सो सूचना दी। इसके बाद डायल 112 में फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहचान के बाद सुशीला के परिजनों को मामले की सूचना दी। रोते बिलखते पहुंचे परिजन पुलिस की सूचना मिलते ही सुशीला की मां बाप व अन्य परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि सुशीला का घर में मंगलवार को कुछ विवाद हो गया था। अधिक डांट फटकार पड़ने से वो मंगलवार रात 10 बजे से घर से गायब थी। परिजनों ने काफी खोजा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। फोरेंसिक टीम भी कर रही जांच मामला एक 17 साल की किशोरी की खुदखुशी से जुड़ा है। परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई। इसके लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। भिलाई नगर पुलिस और फॉरेसिंक की टीम ने मौका मुआयना किया इसके बाद शव को नीचे उतारा गया और पीएम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *