डूंगरपुर में दुकान पर बैठी महिला से चेन स्नेचिंग:बाइक सवार दो बदमाश 16 ग्राम सोने की चेन तोड़कर फरार

डूंगरपुर के धंबोला थाना क्षेत्र के किशनपुरा गांव में एक महिला से सोने की चेन छीनने की वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाश दुकान पर बैठी महिला के गले से 16 ग्राम वजनी सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किशनपुरा गांव निवासी जसोदा पत्नी दिनेश कलाल अपनी किराणा की दुकान पर बैठी थीं। दोपहर के समय बाइक पर सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे। इनमें से एक युवक बाइक स्टार्ट कर बाहर खड़ा रहा, जबकि दूसरा दुकान के अंदर आया। दुकान के अंदर आए युवक ने गुटका मांगा। इसी दौरान मौका पाकर उसने जसोदा के गले से सोने की चेन तोड़ ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश अपनी बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। पीड़िता जसोदा कलाल ने बताया कि छीनी गई सोने की चेन का वजन 16 ग्राम था। उन्होंने धंबोला थाना पुलिस को घटना की सूचना दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *