पाली पुलिस और मेडिकल विभाग की टीम ने अवैध रूप से प्रतिबंधित दवाईयां जो युवाओं को नशे का आदि बनाती है उसकी बड़ी खेप पकड़ी। आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि महज 10 रुपए की यह टेबलेट महंगे अफीम सा नशा देती है। ऐसे में जिले में कुछ लोग चोरी-छीपे इस प्रतिबंधित दवा को बेच रहे थे।
पाली जिले के बगड़ी नगर थाने के SHO बाबूलाल जांगिड़ ने बताया कि मंगलवार देर रात का मुखबिर से सूचना मिली कि Tentadol -100mg टेबलेट जो प्रतिबंधित है। जिसे केलवाज गांव में गणेश राम पुत्र केवलचंद प्रजापत अपने रहवासी मकान में स्टोर कर रहा है। इस पर मौक पर पहुंच दबिश दी। इस दोरान गणेशराम भाग गया। तलाशी में उसके घर से Tentadol -100mg की करीब 5 हजार टेबलेट मिली। इस पर जिला औषधि अधिकारी माधव सिंह को रात करीब एक बजे मौके पर बुलाया और इस प्रतिबंधित दवाई को जब्त करने की कार्रवाई की गई।


