राजस्थान हज-कमेटी के अध्यक्ष अमीन कागजी का कार्यकाल होगा समाप्त:3 साल में 2255 हाजियों को भेजा हज पर, करबला में ई-सुविधा केंद्र बनवाया

राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अध्यक्ष और किशनपोल जयपुर के विधायक अमीन कागजी का तीन वर्षीय कार्यकाल 14 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। इससे पहले बुधवार को मीडिया से रूबरू होते हुए अमीन कागजी ने बताया- उनको 15 फरवरी 2022 को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया था। उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में हज हाउस करबला जयपुर में ई-सुविधा केंद्र की स्थापना शामिल है। उन्होंने बताया- उनके कार्यकाल में हज 2022 के दौरान राज्य से 2499 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से मुस्लिम आबादी के अनुपात में 2072 सीटें आवंटित की गईं। प्रतीक्षा सूची से 173 अतिरिक्त आवेदकों का चयन किया गया। कुल 2255 हज यात्री दिल्ली एयरपोर्ट से हज यात्रा पर गए और सकुशल वापस लौटे। कोविड-19 के कारण सीमित संख्या में हज यात्रियों को अनुमति दी गई और पूरे देश में केवल 10 एम्बार्केशन पॉइंट रखे गए। हज कमेटी ने यात्रियों की सहायता के लिए दिल्ली में अस्थायी कार्यालय स्थापित किया और 15 खादीमुल हुज्जाज की नियुक्ति की। राज्य सरकार ने हज यात्रा पर हुए कुल खर्च का 50 प्रतिशत वहन किया। कमेटी ने स्वयंसेवकों की व्यवस्था की और उनके रहने-खाने की जिम्मेदारी भी ली। उन्होंने बताया- हज 2023 के लिए राज्य से कुल 6199 आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 5884 हज यात्रियों ने सफलतापूर्वक हज सम्पन्न किया। इस वर्ष राज्य के हज यात्री जयपुर के अलावा अन्य एम्बार्केशन प्वाइंट से एवं अन्य राज्यों के हज यात्रियों ने जयपुर एम्बार्केशन प्वाइंट से हज यात्रा की। राज्य के हज यात्रियों की जयपुर से रवानगी हेतु रिपोर्टिग स्थल हज हाउस रामगढ मोड करबला में हज यात्रियों एवं उनके परिजनों के ठहरने की माकूल व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया- जयपुर एयरपोर्ट से सभी फ्लाइटें निर्धारित समय पर रवाना होकर मदीना और वापसी जेद्दा से जयपुर एयरपोर्ट पर हुई। सभी हज यात्री हज सम्पन्न कर सामान सहित सुरक्षित स्वदेश लौटें। हज यात्रा 2023 में हज यात्रियों की सहायतार्थ कुल 17 खादिमुल हुज्जाज का चयन कर भिजवाया गया। उन्होंने बताया- हज 2024 हेतु कुल 4208 आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे गये है। हज हाउस जयपुर में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने हेतु ई-सुविधा केन्द्र एवं रक्त जांच के लिये मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई। एम्बार्केशन प्वांइट अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट सांगानेर जयपुर से 3680 हज यात्री हज पर रवाना हुये और 294 हज यात्री अन्य एम्बार्केशन प्वाइंट अहमदाबाद-13, बेंगलूर-05, दिल्ली-112, मुम्बई-164 से हज पर गए। कुल 3954 स्टेट हज यात्री मदीना के लिए रवाना हुए। तीन हाजियों का हज के दौरान देहान्त हो गया, शेष सभी हाजी सफलतापूर्वक हज सम्पन्न कर स्वदेश लौटे। हज यात्रा 2024 में हज यात्रियों की सहायतार्थ कुल 20 खादिमुल हुज्जाज का चयन कर भिजवाया गया। उन्होंने बताया- हज 2025 के ऑनलाइन आवेदन पत्र 13 अगस्त से 30 सितंबर तक आमंत्रित किए गए थे। कुल 4188 आवेदन पत्र ऑनलाइन प्राप्त हुए, जिसमें से पूर्ण दस्तावेजों के साथ प्राप्त 3802 आवेदकों को कवर नम्बर जारी किए गए। ऑनलाइन आवेदन भरे जाने हेतु हज हाउस में ई-सुविधा केन्द्र की स्थापना की गई और आवेदकों के ब्लड ग्रुप टेस्ट के लिए मेडिकल टीम उपलब्ध कराई गई। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुम्बई द्वारा राज्य को हज 2025 हेतु कुल 4392 सीटें आवंटित की गई लेकिन आवेदन पत्र कम होने के कारण जारी सभी कवर नम्बरों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया- बजट घोषणा 2022-23 बिन्दु संख्या 68 (iv) के अन्तर्गत हज हाउस जयपुर में द्वितीय तल का निर्माण और विस्तार कार्य करवाने हेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर द्वारा प्राप्त तकमीना स्वीकृति, नक्शा और साइट प्लान के आधार पर कुल राशि रुपए 273.80 लाख (निर्माण कार्य 240.20 लाख + बिजली कार्य 33.60 लाख) की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी करवाई गई। हज हाउस के द्वितीय मंजिल का निर्माण और विस्तार कार्य कराया गया। 5 अक्टूबर 2023 को द्वितीय मंजिल का लोकार्पण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *