एनीमिया की रोकथाम व नियंत्रण के लिए वर्कशॉप:स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के अफसरों को दी ट्रेनिंग

राजसमंद में एनीमिया मुक्त राजस्थान अभियान के तहत जिले में एनीमिया की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई, जिससे कि वे जमीनी स्तर पर कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू कर सकें। कार्यशाला में जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश मीणा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार कल्याण डॉ. नरेंद्र यादव, जिला औषधि अधिकारी डॉ. अनिल जैन, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कुमार जांगिड़, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुकुट बिहारी शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित बीसीएमओ, सीडीपीओ, डीपीएम, यूपीएम, डीएसी, बीपीएम, सीबीईओ और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. नरेन्द्र यादव और रीजनल को-ऑर्डिनेटर घनश्याम सोनी, दुर्गा लाल नायक ने एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम की जानकारी दी। इस दौरान आयरन एवं फोलिक एसिड टेबलेट्स की उपलब्धता व वितरण, शाला दर्पण और पीसीटीएस पोर्टल पर नियमित एंट्री, एनीमिया स्क्रीनिंग और उपचार प्रक्रिया पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि एनीमिया की दर को कम करने के लिए स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित आयरन सप्लीमेंटेशन, स्क्रीनिंग और उपचार दिया जाएं। इस दौरान कार्यशाला में मौजूद अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए कि वे ब्लॉक और ग्राम स्तर पर कार्यक्रम की प्रभावी मॉनिटरिंग करें, ताकि जिले में एनीमिया उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *