जेकेएलयू के स्पोर्ट्स फेस्ट में देश भर से जुटेंगे खिलाड़ी:30 यूनिवर्सिटी के 1500 स्टूडेंट्स लेंगे हिस्सा, महिलाओं के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन; एक लाख के पुरस्कार

जयपुर के जेके लक्ष्मीपत यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय स्तर का अंतर-महाविद्यालयी खेल महोत्सव ‘स्पर्धा’ का आयोजन होने जा रहा है। 21 से 23 फरवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में देश भर की 30 यूनिवर्सिटी के 1500 से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस वर्ष का आयोजन विशेष है क्योंकि महिला प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण पूर्णतः निशुल्क रखा गया है। खेल महोत्सव में क्रिकेट, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल और बास्केटबॉल जैसे प्रमुख खेलों का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के छात्र मामलों के प्रमुख दीपक सोगानी के अनुसार, प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और छात्रों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। खेल गतिविधियों के अतिरिक्त, 21 फरवरी को बॉलीवुड नाइट का विशेष आयोजन भी किया जाएगा, जो इस आयोजन को और भी रोचक बनाएगा। महोत्सव की विशेषता यह है कि इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी निर्णायक के रूप में शामिल होंगे और प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे। 23 फरवरी को समापन समारोह में विजेताओं को एक लाख रुपए से अधिक की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *