भ्रष्टाचार के मामले में फंसे आगर के नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी का डिमोशन कर पटवारी बना दिया गया है। अब वे उज्जैन जिले में पदस्थ रहेंगे। दरअसल, लोकायुक्त टीम की जांच में पता चला कि चंद्रवंशी ने बीजा नगरी गांव में गरीबी रेखा के राशन कार्ड बनाने के लिए एक-एक साल की अवधि के लिए कई फर्जी आदेश जारी किए थे। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई के लिए आगर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को पत्र लिखा था। मंगलवार को कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी किए।


