बालाघाट में नशामुक्ति केंद्र में एडमिट युवक की मौत:परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया, टीआई बोले-पीएम रिपोर्ट से पता चलेगी असल वजह

बालाघाट के भटेरा स्थित एक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती 36 साल के युवक किरण बसेने की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद शनिवार को परिजनों ने नशामुक्ति केंद्र प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शराब की लत के चलते कराया गया था भर्ती जानकारी के अनुसार, किरण बसेने को अत्यधिक शराब सेवन की समस्या के कारण शनिवार दोपहर नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। भर्ती के महज 16 घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई, जिससे केंद्र में इलाज व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े हो गए हैं। भाई का आरोप-देखरेख में बरती गई लापरवाही मृतक के भाई मनोज बसेने ने बताया कि केंद्र प्रबंधन ने किरण की देखरेख में लापरवाही की। उनका आरोप है कि जब उन्होंने भर्ती के बाद काउंसलर से भाई से बात कराने का अनुरोध किया, तो काउंसलर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। मनोज बसेने ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। केंद्र संचालक ने मामले पर दी सफाई नशामुक्ति केंद्र के संचालक धनेन्द्र हनवत ने बताया कि उन्हें भर्ती मरीज की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर किरण का शव बिस्तर पर सोई हुई अवस्था में मिला। उन्होंने बताया कि आसपास सो रहे मरीजों के अनुसार किरण रात करीब 12 बजे तक बातचीत कर रहा था, हाथ-पैरों में तेल लगवाया था और ठंड लगने की बात कहकर सो गया था। संचालक के अनुसार, संभव है कि रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी हो। धनेन्द्र हनवत ने कहा कि उन्होंने स्वयं पुलिस को घटना की सूचना दी है और वे भी निष्पक्ष जांच चाहते हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई थाना प्रभारी कामेश धूमकेती ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *