राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए ई-रिक्शा संचालन में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। अब ई-रिक्शा को जोन-वाइज कोडिंग के आधार पर चलाया जाएगा और उनके रूट भी निर्धारित किए जाएंगे। डीएम और पुलिस कमिश्नर ने मिलकर इस योजना को लागू करने के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया है, जिसमें 5 अधिकारी शामिल किए गए हैं। यह समिति 25 फरवरी तक विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी, जिसमें ट्रैफिक सुधार के लिए जरूरी सिफारिशें दी जाएंगी। कैसे बदलेगा ई-रिक्शा संचालन का सिस्टम? ट्रैफिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम लखनऊ में ई-रिक्शा की अनियंत्रित संख्या और बेतरतीब संचालन के कारण अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। डीएम और पुलिस कमिश्नर की इस नई पहल से शहर के प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सुव्यवस्थित किया जा सकेगा। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी और जरूरत पड़ने पर ई-रिक्शा संचालन को लेकर और सख्त नियम भी लागू किए जा सकते हैं।


