झांसी में एसएनके पानमसाला के व्यापारी के घर और गोदाम पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। लेकिन इससे पहले गोदाम पर काम रहे लोग मौके से भाग निकले। वहीं, जिस व्यापारी के घर टीम ने छापा मारा वह भी घर पर नहीं मिले। सुबह से आयकर अधिकारी यहां दस्तावेज खंगाल रहे हैं। बता दें कि कंपनी के मालिक व्यापारी के साडू हैं। बुधवार की सुबह कानपुर में एसएनके पानमसाला के मालिक नवीन कुरेले और डायरेक्टर अविनाश मोदी के प्रतिष्ठानों के साथ ही झांसी में उनके डीलर और साडू विष्णु गुप्ता के घर व गोदाम पर आयकर का छापा पड़ा है। सुबह 7 बजे आगरा और झांसी आयकर विभाग के अधिकारी उनके सुभाषगंज स्थित गोदाम पर पहुंचे थे। यहां आयकर की टीम को देखकर काम कर रहे क्लर्क और अन्य कर्मी भाग खड़े हुए। हालांकि जब उन्हें पता चला कि आयकर अधिकारी दस्तावेज खंगालने आए हैं तो वह टीम के पास लौट आए। सुबह से शुरू हुई कार्रवाई अब भी जारी है। घर पर नहीं मिले विष्णु गुप्तासुभाषगंज की संकरी गली में रहने वाले एसएनके पानमसाला के मालिक के साडू विष्णु गुप्ता के घर जब आयकर अधिकारियों की टीम पहुंची तो उस समय उनके घर में बेटी और पत्नी ही थीं। इसके बाद टीम ने यहां सर्च शुरू किया। खबर लिखे जाने तक टीम को यहां कार्रवाई करते हुए 16 घण्टे हो चुके हैं। फोन नहीं उठा रहे व्यापारी दैनिक भास्कर के सूत्रों के अनुसार व्यापारी विष्णु गुप्ता घर से मंगलवार को निकले थे। इसके बाद जब बुधवार को आईटी की टीम उनके घर पहुंची तो वह घर में नहीं मिले। इसके बाद टीम ने उन्हें फोन लगाकर बुलाने का प्रयास किया लेकिन, उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उनके परिजनों से भी फोन लगवाए गए लेकिन वह उनका भी फोन नहीं उठा रहे हैं। दूर खड़ी की कार, पैदल पहुंचे विष्णु गुप्ता के घरपानमसाला व्यापारी का घर सुभाषगंज के इतने घने इलाके में है कि यहां मोटरसाइकिल के अलावा दूसरे वाहन से नहीं पहुंचा जा सकता। ऐसे में जब टीम यहां आई तो उनकी कार अंदर नहीं जा सकी। इसके बाद टीम ने कार को दूर खड़ा किया और पैदल ही उनके घर पहुंची। कोरोना में शुरू किया था व्यापार कोरोना काल में पानमसाला और अन्य मादक पदार्थ पुकिस के लिए चरस और गांजा से कम नहीं थे। वहीं, बाजार में अन्य ब्रांड भी नहीं मिल रहे थे। इसी समय विष्णु गुप्ता ने एसएनके पानमसाला का व्यापार शुरू किया था। इसके बाद वह पूरे बुंदेलखंड में अपने पांव पसारते चले गए।


