झारखंड स्टेट ब्वॉयज एंड गर्ल्स फुटबॉल टीम गोवा हुई रवाना

चाईबासा| 22वां नेशनल इंक्लूजन कप फुटबॉल खेलने के लिए झारखंड स्टेट ब्वॉयज एंड गर्ल्स टीम चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से गोवा के लिए रवाना हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट गोवा के एंजल ग्राउंड में 10 से 12 फरवरी तक होनी है। इस राज्य स्तरीय टीम में सभी खिलाड़ी पश्चिम सिंहभूम के सुदूर एवं दुर्गम प्रखंड सदर, तांतनगर, टोन्टो, झींकपानी, मझगांव से ही हैं। गोवा में भारत के 18 स्टेट टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत होने के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन होमलेस वर्ल्ड कप में खेलने के लिए होगा जो इस साल 2026 मैक्सिको में होगी। जिला खेल पदाधिकारी मारकुश हेम्ब्रम ने खिलाड़ियों को हौसला बढ़ाया, खेल की नई तकनीक से परिचित कराया और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाए दी। इन दोनों ब्वॉयज एंड गर्ल्स टीम को हमारे झारखंड सरकार में मंत्री दीपक बिरूवा ने गोवा जाने व आने में खर्च का वहन किया और बेहतर व उम्दा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं देकर खिलाड़ियों को रवाना किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *