सरायकेला । इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक सरायकेला में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि एसोसिएशन के झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अब्दुल कलाम रसीदी एवं एसोसिएशन के झारखंड स्टेट सचिव दिलीप कुमार महतो सरायकेला के वरिष्ठ अधिवक्ता जेएन पांडा एवं अधिवक्ता केपी दुबे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिवक्ता राज कुमार साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई उक्त बैठक में अधिवक्ताओं की समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर विचार विमर्श करते हुए एसोसिएशन के सरायकेला-खरसावां इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें रजत पटनायक को प्रेसिडेंट, नाइकी हेंब्रम को वाइस प्रेसिडेंट, राज कुमार साहू को सेक्रेटरी, रिंकू सिन्हा को ट्रेजर एवं जगन्नाथ आचार्य को जॉइंट सेक्रेटरी सहित सक्रिय सदस्य के रूप में लखींदर नायक, कुणाल रथ, तापस लायक, गौतम मुर्मू, तुलसी देवगम, राज बानरा, प्रकाश आचार्य, सुनील सिंह देव, लोकनाथ केसरी, दिलीप अग्रवाल, सचिन प्रधान, सपन कुमार मंडल एवं राजेश कुमार बिहारी को शामिल किया गया है। सभी नवनियुक्त एसोसिएशन के पदाधिकारियों को अध्यक्ष द्वारा उनके कर्तव्यों और दायित्वों की मौके पर जानकारी दी गई।


