मॉडल इन्फैंट स्कूल के डायरेक्टर को मातृ शोक

भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा शहर के संगत मोहल्ला स्थित मॉडल इन्फैंट स्कूल के डायरेक्टर शशि शेखर गुप्ता की माता का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत सहित शहर में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय माता जी लंबे समय से सामाजिक और पारिवारिक जीवन में सरल, स्नेहिल और धार्मिक प्रवृत्ति के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन को गुप्ता परिवार के साथ-साथ शहर के लिए भी अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय माता जी का अंतिम संस्कार पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। इस दौरान परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, शुभचिंतक और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि स्वर्गीय माता जी ने अपने जीवन में सादगी, सेवा और संस्कारों की जो मिसाल पेश की वह हमेशा स्मरणीय रहेगी।इस अवसर पर गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाकांत तिवारी, कंचन जायसवाल, विनोद जायसवाल, विजय तिवारी, प्रवीण सोनी, आनंद केशरी, कृष्णा केशरी, दौलत सोनी, डॉ. मुरली प्रसाद गुप्ता, मो. एनाम खान, रामानंद चौबे, धनंजय ठाकुर, सच्चिदानंद धर दुबे, धर्मेंद्र तिवारी, चंदन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *