भास्कर न्यूज | कसडोल अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी शराब कोचिया को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। 5 फरवरी 26 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर चौकी बया की पुलिस टीम द्वारा ग्राम बया-मेटकुला रोड में घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब ले जाते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया रूपेश निषाद उम्र निवासी लामीनपुर वार्ड नंबर 10 मिडिल स्कूल के पास महासमुंद वर्तमान निवासी बगदेवापारा पिथौरा जिला महासमुंद से ₹2760 कीमत मूल्य का 5.400 लीटर अंग्रेजी गोवा एवं देशी प्लेन शराब एवं अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त एक स्कूटी जब्त की गई है। आरोपियों के विरुद्ध चौकी बया में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।


