लुधियाना| संत नगर, धांधरा रोड में शनिवार को 108 सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम की आराधना की। इस अवसर पर सनी मलिक, गुरचरण सिंह, शिव कपूर, राजपाल सिंह सहित साहनेवाल हलका एवं गिल हलका की पूरी टीम विशेष रूप से मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं सुंदरकांड पाठ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, शांति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया गया।


