जशपुरनगर | बस स्टैंड से बाजारडांड़ होते हुए विवेकानंद कॉलोनी जाने वाली सड़क पर अवैध रूप से लग रही सब्जी और मांस-मछली की दुकानों के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रशासन द्वारा कई बार दुकानदारों को सड़क से हटकर व्यापार करने की समझाइश दी गई, लेकिन इसका असर केवल एक-दो दिन तक ही देखने को मिलता है। इसके बाद फिर से सड़क के दोनों किनारों पर दुकानें लगने लगती हैं, जिससे रोजाना जाम की स्थिति बन रही है।


