बेनूर| एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छेरीबेड़ा एवं ओरछा में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। प्राचार्य डॉ. मनमोहन त्यागी ने अभिभावकों से अधिक से अधिक आवेदन करने और बच्चों को प्रवेश परीक्षा में शामिल कराने की अपील की है। पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि 7 फरवरी को बढ़ाकर अब 11 फरवरी कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा 1 मार्च को होगी। विद्यालय में शिक्षा के साथ नैतिक मूल्य, अनुशासन, खेल-कूद व सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देते हैं।


