नारायणपुर| अबूझमाड़ के गोमे गांव में जन समस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। शिविर के दौरान हितग्राही श्रीमल उसेंडी का नाम राशन कार्ड में दर्ज नहीं होने की जानकारी मिली। इस पर खाद्य विभाग ने तत्काल ऑनलाइन प्रक्रिया कर नाम जोड़ दिया। साथ ही स्थल पर ही उनका आयुष्मान कार्ड भी बनाकर स्वास्थ्य योजना का लाभ दिलाया गया।


