कवर्धा| पटेल मैदान के पास ब्राह्मण सामाजिक भवन के पीछे भूमि को फेसिंग कर सुरक्षित किए हैं। कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है। नगर पालिका क्षेत्र में कराए जा रहे किसी भी निर्माण कार्यों को लेकर पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। लगभग सभी निर्माण कार्य स्थल पर सूचना बोर्ड गायब हैं। इससे ठेकेदार घटिया निर्माण कर बच निकल रहे हैं।


