नारायणपुर| ग्राम पंचायत भाटपाल में एडसिल (इंडिया) लिमिटेड की सीएसआर योजना के तहत सिकल सेल एनीमिया जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य संवेदनशील समुदायों में रोग की समय पर पहचान और जागरूकता बढ़ाना रहा। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम तथा बनयान रूफ फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से 200 लोगों की जांच की गई, जिनमें 5 पॉजिटिव पाए गए, जिन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया।


