बेनूर| ग्राम पंचायत बेनूर में स्थित आश्रमों तक बिजली सप्लाई के लिए खंभों से खींचे गए तार अभी भी खतरनाक स्थिति में झुके हैं। आश्रम किनारे लगे पेड़ों की टहनियों से तार टकराने की समस्या को लेकर 3 फरवरी को खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद स्थानीय विद्युतकर्मियों ने अगले ही दिन टकरा रही टहनियों को काट दिया, लेकिन तार अब भी काफी नीचे झुके हैं। तेज हवा या बारिश के दौरान तार टूटने और करंट फैलने का खतरा बना हुआ है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ग्रामीणों और आश्रम प्रबंधन ने बेनूर बिजली सब-स्टेशन के विद्युतकर्मियों से मांग की है कि जल्द तार को खंभे के स्तर तक कसकर सुरक्षित किया जाए, ताकि संभावित हादसे से बचाव हो सके। -राजकुमार बघेल, बेनूर


