राशन का वितरण ठप कलेक्टर से शिकायत

नारायणपुर| जिले में उचित मूल्य दुकानों पर ताले लगे होने और राशन वितरण ठप होने को लेकर सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। नगर पालिका पार्षद जय वट्टी ने जारी बयान में कहा कि भाजपा सरकार का गरीब हितैषी नारा जमीनी स्तर पर नजर नहीं आ रहा, जबकि हकीकत में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बदहाली का सामना करना पड़ रहा है। उनके अनुसार नगरपालिका क्षेत्र की अधिकांश सोसायटियां बंद पड़ी हैं, जिससे पात्र हितग्राहियों को चावल नहीं मिल पा रहा। वट्टी ने कहा कि विश्वप्रसिद्ध मावली मेला नजदीक है, ऐसे समय में राशन व्यवस्था ठप होना चिंताजनक है, क्योंकि बड़ी संख्या में परिवार अपनी मूलभूत जरूरत राशन चावल पर निर्भर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार मंचों से योजनाओं का प्रचार करती है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर व्यवस्था चरमराई हुई है और शासन-प्रशासन इस पर मौन है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *