वार्षिक खेल समारोह में स्टूडेंट्स ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | लुधियाना आत्म पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक खेल समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शारीरिक व मानसिक क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना था, ताकि वह पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष संजीव हीरालाल जैन और शिक्षा निर्देशक डॉ. बीडी बुद्धि राजा ने किया। विद्यालय की तरफ से खेल समारोह का सीधा प्रसारण अभिभावकों के लिए भी उपलब्ध करवाया गया। आचार्य सम्राट पूज्य आत्माराम महाराज के चरणों में नतमस्तक होकर नवकार मंत्र और प्रार्थना की। स्कूल अध्यापिका संगीता बेरी और स्टूडेंट्स की तरफ से प्रस्तुत किए वंदे मातरम ने सभी को देश भक्ति से ओत- प्रोत कर दिया। विद्यालय की प्रिंसिपल बंदना सेठी ने सभी का अभिनंदन किया। पंचवर्णीय जैन ध्वजारोहण अध्यक्ष संजीव हीरालाल जैन, शिक्षा निर्देशक प्रोफेसर डॉ. बीडी बुद्धिराजा, प्रिंसिपल वंदना सेठी, प्राचार्य आत्म नर्सरी संजना अरोड़ा, बाइस प्रिंसिपल हरमन मंगेड़ा और सुमन भाटिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ। खेल समारोह की शुरुआत महान खिलाड़ियों मैरी कॉम, मिल्खा सिंह, नीरज चोपड़ा के नाम पर बनी टीमों की तरफ से प्रस्तुत मार्च-पास्ट और खेल शपथ ग्रहण से हुई। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *