100 बाइकर्स की बाइक रैली ने एकता और उत्साह फैलाया

भास्कर न्यूज | लुधियाना फिल्म शतक: संघ के 100 वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय ध्वज यात्रा, श्रीनगर और जम्मू में अभूतपूर्व स्वागत के बाद शनिवार को लुधियाना पहुंची। शहर में इस यात्रा का गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, केसरिया ध्वज और जनभागीदारी ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। लुधियाना में आयोजित ध्वज यात्रा की शुरुआत शहर की प्रमुख सड़कों से हुई। इसके पश्चात आरएसएस के 100 गौरवशाली वर्षों के प्रतीक स्वरूप 100 बाइकर्स की एक विशाल बाइक रैली निकाली गई। इस रैली ने पूरे शहर में एकता, गर्व और सामूहिक उत्सव का संदेश फैलाया। कार्यक्रम का समापन एक विशेष सम्मान समारोह के साथ हुआ, जहां समाज के उन निस्वार्थ संघ के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बिना किसी अपेक्षा के समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस अवसर पर संघ के कार्यकर्ता एवं फिल्म के निर्माता वीर कपूर ने कहा, श्रीनगर से जम्मू और अब लुधियाना तक, हर शहर ने शतक की ध्वज यात्रा को दिल से अपनाया है। 100 बाइकर्स की यह रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि संघ के 100 वर्षों की सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की जीवंत अभिव्यक्ति है। शतक के माध्यम से हम उन असंख्य गुमनाम नायकों को सम्मान दे रहे हैं, जिन्होंने चुपचाप राष्ट्र की आत्मा को मजबूत किया है। पैनोरमा स्टूडियोज के असोसिएशन में बनी, अनिल डी. अग्रवाल की परिकल्पना पर आधारित यह फिल्म आशीष मल्ल के निर्देशन में बनी है और आशीष तिवारी द्वारा सह-निर्मित है। इसके एसोसिएट प्रोड्यूसर पवन सिंधी और कबीर सदानंद हैं। फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष 19 फरवरी 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *